
- BREAKING: शेयर मार्किट में आया भूचाल, 2.5 लाख करोड़ स्वाहा, दहशत में बाजार, जानें वजह - September 21, 2023
- PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा - September 21, 2023
- ठीक 10 दिन बाद इन राशि वालों की किस्मत होगी प्रबल, ग्रहों के राजकुमार बरसाएंगे ऐसी कृपा कि होगी धन की वर्षा! - September 21, 2023
मुजफ्फरनगर: आज उत्तराखंड के रुड़की के कुमराड़ा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां आपसी विवाद को लेकर भट्टे के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार गोली लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भट्टा स्वामी की हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे भट्टे के स्वामी अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर पर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने गोली चला दी। जांच में सामने आया कि उसके पिता की जमीन पर अजय ने भट्टा लगा रखा था। उस भट्टे को अजय मलिक को 16 साल की लीज पर दिया गया था। आरोपी के बेटे भट्टे को वापस लेना चाहते थे। इसी विवाद में अजय के भट्टा वापस देने से मना करने पर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।