
- राजस्थान में 26 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश, बांधों में 84 प्रतिशत रिकार्ड पानी की आवक - September 22, 2023
- राजस्थान में पहली बार 18.5 लाख मतदाता घर बैठकर दे सकेंगे वोट, जानें किसे मिलेगा सुविधा का लाभ - September 22, 2023
- शेखावत ने निकम्मा कहने पर गहलोत पर साधा निशाना, कहा- इस निकम्मी सरकार की विदाई का समय आ गया है. - September 22, 2023
मुंबई. सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर आ सामने आ रही है। बंगाली एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता का लंबी बीमारी के चलते बुधवार दोपहर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी के रोगों से जूझ रही थीं। यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वातिलेखा सेनगुप्ता 71 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता और बेटी सोहिनी है।
सोहिनी ने कहा कि उनकी मां का निजी अस्पताल में पिछले 24 दिन से उपचार चल रहा था और अपराह्न लगभग तीन बजे उनका निधन हो गया। स्वातिलेखा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपने पति और बेटी के साथ नन्दीकर थियेटर समूह चलाती थीं। रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बैरे’ में स्वातिलेखा ने बिमला का किरदार निभाया था।
स्वातिलेखा ने 1970 में अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर से की थी। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘घरे बाइरे’ के अलावा नंदिता रॉय-शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘बेला शेष’ और ‘बेलाशुरु’, राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित ‘धर्मजुद्धा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।
एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता की बेटी सोहिनी भी एक लोकप्रिय कलाकार हैं और अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। सोहिनी बताया कि, मेरी मां एक अच्छी इंसान और बेहतरीन कलाकार थीं। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। वह एक स्वर्ण पदक विजेता थीं। उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की। वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।