पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया

Punjab Police arrested active member of Goldie Brar gang from Himachal Pradesh
Punjab Police arrested active member of Goldie Brar gang from Himachal Pradesh
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी पर पंजाब और हरियाणा में हत्या के कई मामले चल रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के विशेष परिचालन प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह फरीदकोट में प्रदीप सिंह की हत्या सहित पंजाब और हरियाणा में हत्या के दर्जनों मामलों में शामिल था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामले दर्ज हैं। वह गोल्डी बराड़ गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।’’