भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में मानसून को लेकर अच्छी खबर, इस तारीख से…

इस खबर को शेयर करें

जयपुर। जून का महीने जाने को है। मानसून को आए भी लगभग 10 दिन का समय हो गया है। लेकिन फिर आलम यह है कि राजस्थानवासी गर्मी और उमस से परेशान है। सप्ताहभर से प्रदेश में मौसम के शुष्क बना रहने के चलते दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं फिलहाल गर्मी से निजात मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

18 जून को मानसून ने राजस्थान में किया प्रवेश
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 18 जून को मानसून ने राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया था। लेकिन 19 जून के बाद से ही यहां मानसून स्थिर हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून की उत्तरी सीमा अटकी हुई है। पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है। ऐसे में मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लिहाजा इसी के कारण प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ा हुआ है। बीते एक सप्ताह की बात करें, तो करीब 5 से 6 डिग्री तक तापमान बढ़ा है।

राजस्थान के 18 जिलों में दिन का तापमान 40 के पार
आपको बता दें कि फिलहाल प्रदेश के दिन- रात दोनों के तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। प्रदेश के 18 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री को पार दर्ज कर चुका है। वहीं, प्रदेश में दिन का औसत तापमान भी करीब 40 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। राजधानी जयपुर से लेकर कोटा, जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर,जोधपुर , बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर,अलवर, ,पिलानी ,सीकर,फलौदी सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर और नागौर जैसे जिलों- इलाकों में भी यही हाल है।

48 घंटे तक मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरुर देगी, लेकिन अन्य जिलों में भीषण गर्मी और उमस लोगों को जमकर सताएगी। बताया जा रहा है सात दिन बाद प्रदेश में बारिश की संभावनाएं जताई जा सकती है।