
- बीच सडक पुलिसवाले ने महिला दरोगा पर चलाई गोली, खुद की भी उडाई खोपडी, पूरा शहर हैरान - June 24, 2022
- Draupadi Murmu: पहले 2 बेटों की हुई मौत, फिर पति भी चल बसे; तब द्रौपदी मुर्मू को यहां से मिला सहारा - June 24, 2022
- जोश में आकर प्रेमी के घर में ही घुस गई प्रेमिका, घंटों तक करवाती रही… - June 24, 2022
मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को संधावली अंडर पास के पास से तीन मोबाईल लुटेरे सलीम व रूस्तम और साहनजर को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से तमंचा, कारतूस और लूटे गए तीन मोबाईल भी बरामद किए है। पकड़े गए मोबाईल लुटेरे बड़े ही शातिर क़िस्म के बदमाश है, यह लुटेरे राह चलते लोगों से मोबाईल लूटने की घटनाओं को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो जाते थे।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार ये लुटेरे पिछले दो, तीन साल से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, पुलिस काफी समय से इनकी गिफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पूछताछ के बाद इन शातिर मोबाईल लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और इनके गिरोह के बाक़ी सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।