
- बीच सडक पुलिसवाले ने महिला दरोगा पर चलाई गोली, खुद की भी उडाई खोपडी, पूरा शहर हैरान - June 24, 2022
- Draupadi Murmu: पहले 2 बेटों की हुई मौत, फिर पति भी चल बसे; तब द्रौपदी मुर्मू को यहां से मिला सहारा - June 24, 2022
- जोश में आकर प्रेमी के घर में ही घुस गई प्रेमिका, घंटों तक करवाती रही… - June 24, 2022
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो जाने पर सनसनी फैल गई, घटना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में पति व सुसर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा किया है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेडा में 26 वर्षीय मंजू पत्नी शुभम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतका की शादी साढे 3 साल पहले शुभम के साथ हुई थी। मृतका के डेढ़ साल की एक बेटी है।
सूचना पर मृतका के भाई संदीप निवासी दादरी हापुड़ ने थाना पुरकाजी में पति शुभम व ससुर अभिमन्यु के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।