ये हैं भारत के 5 सबसे लंबे हाइवे, जानिए कौन सा राजमार्ग आपके शहर से निकल रहा है

इस खबर को शेयर करें

इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारत राजमार्गों का देश है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक गुजरते राजमार्ग, देश के कई राज्यों को एक दूसरे से जोड़ते हैं। बता दें, राजमार्गों का भारत में लाखों किमी तक जाल फैला हुआ है, और रोजाना आधे से ज्यादा लोग इन हाइवे से निकलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में 200 से ज्यादा हाइवे हैं, जो राज्यों से होते हुए देश को जोड़ते हैं।

अगर आप सोच रह हैं हम ये सब बातें क्यों कर रहे हैं, तो आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे लंबे हाइवे के बारे में बताने वाले हैं, जो कई राज्यों से होकर जाते हैं।
​NH44 (3745 किमी)​

​NH44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो लगभग 3,745 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) से शुरू होता है और कन्याकुमारी (तमिलनाडु) पर समाप्त होता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग में सात प्रमुख पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं जो उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का हिस्सा हैं। मार्ग की लंबाई बहुत ही ज्यादा लंबी है, इसमें देश के लगभग 21 प्रमुख शहर आपस में जुड़े हैं। बता दें, एनएच 44 को पहले एनएच 7 के नाम से भी जाना जाता था।

​NH27 (3507 किमी)​

NH 44 के बाद, NH 27 कुल किलोमीटर की यात्रा के मामले में भारत का दूसरा सबसे लंबा राजमार्ग है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 3,507 किलोमीटर लंबा है। ये नेशनल हाइवे पोरबंदर और सिलचर को जोड़ता है। NH 27 देश के विभिन्न जगहों को जोड़े हुए हैं, जिसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य भारतीय राज्य शामिल हैं।

​NH48 (2807 किमी)​
रिकॉर्ड के अनुसार, NH 48 द्वारा तय की गई कुल दूरी लगभग 2,807 किमी है। इसका रास्ता दिल्ली से शुरू होकर चेन्नई में जाकर खत्म होता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली और जयपुर को जोड़ता है और काफी दूरी तक फैला हुआ है। मैंगलोर से नेलमंगला तक यह रास्ता देश के विभिन्न हिस्सों को कवर करता है और दोनों तरफ सुंदर नजारों से घिरा हुआ है। यह हाईवे हरियाणा,गुजरात,महाराष्ट्र,कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्यों से होकर जाता है ।

​NH52 (2317 किमी)​
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (एनएच 52) भारत में पंजाब के संगरूर को अंकोला, कर्नाटक से जोड़ता है। यह 2317 किमी लंबी है। यह हाईवे पहले एक अन्य नाम एनएच17 से जाना जाता था। कर्नाटक में अंकोला और आंध्र प्रदेश में गूटी पूर्व NH-63 मार्ग से जुड़े हुए थे। राजमार्ग 52 राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (पूर्व संख्या NH-17) के अंकोला जंक्शन से शुरू होता है और पश्चिमी घाट के अरेबेल घाट, फिर येल्लापुरा और अंत में हुबली (हुबली) तक जाता है।

​NH30 (1984 किमी)​
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लगभग 1,984 किलोमीटर में फैला है और इसे देश के प्राथमिक राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक माना जाता है। राजमार्ग उत्तराखंड में सितारगंज को आंध्र प्रदेश में इब्राहिमपटनम से जोड़ता है, रास्ते में कई इंटरचेंज हैं, जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। बता दें, एनएच –30 पहले राष्ट्रीय राजमार्ग–221 के रूप में जाना जाता था।