हिमाचल कोरोना अपडेट, 1 की मौत, 139 नए केस

इस खबर को शेयर करें

शिमला : हिमाचल प्रदेश में करीब 94 दिनों बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा दो से कम हुआ है। दो दिनों से प्रदेश में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।ऊना के 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। 26 मार्च को प्रदेश में एक संक्रमित की मौत हुई थी। बाद में आंकड़ा बढ़ता गया। इसके बाद 28 जून को एक संक्रमित की मौत हुई। वहीं, मंगलवार को भी एक संक्रमित की मौत हुई।  उधर, प्रदेश में कोरोना के 139 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 45, चंबा 23, ऊना 19, कांगड़ा 16, हमीरपुर 16, सोलन सात, सिरमौर पांच, किन्नौर पांच, कुल्लू दो और लाहौल-स्पीति में एक नया मामला आया है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 203 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201980 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196837 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1654 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3461 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14917 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।

किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा       267
शिमला       246
सोलन         72
मंडी           199
चंबा           249
सिरमौर       75
ऊना           115
बिलासपुर    135
हमीरपुर      113
कुल्लू         130
किन्नौर       37