हिमाचल कोरोना अपडेट: 5 की मौत, 330 नए केस, जाने ताजा हाल

इस खबर को शेयर करें

शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में तीन, हमीरपुर और चंबा जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 330 नए मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में कांगड़ा 123, मंडी 49, चंबा 43, हमीरपुर 37, शिमला 18, कुल्लू 19, बिलासपुर 16, सिरमौर 10, ऊना नौ, सोलन छह, किन्नौर चार और लाहौल-स्पीति में तीन नए मामले आए हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 576 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200043 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 193418 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3193 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3408 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 23639 लोगों के सैंपल लिए गए।

किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         796
शिमला       366
सोलन         174
मंडी            362
चंबा            322
सिरमौर       246
ऊना            266
बिलासपुर    108
हमीरपुर       264
कुल्लू          145
किन्नौर        99
लाहौल-स्पीति 45