भगवंत मान के सरकारी आवास पर 10 हजार का जुर्माना! सड़क पर कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा

10 thousand fine on the official residence of Bhagwant Mann! Throwing garbage on the road was expensive
10 thousand fine on the official residence of Bhagwant Mann! Throwing garbage on the road was expensive
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना चंडीगढ़ नगर निगम ने सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए लगाया है। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पार्षद ने किया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इस आरोप से इनकार किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास पर ऐसा कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। भाजपा के स्थानीय पार्षद महेशिंदर सिंह सिद्धू ने हालांकि कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान जारी किया गया है।
इस प्राइम डे पर 60% तक नवीनतम TV और उपकरण प्राप्त करें – नो कॉस्ट EMI* और एक्सचेंज ऑफ़र*

पार्षद ने किया यह दावा
महेशिंदर सिंह सिद्धू ने दावा किया कि बटालियन मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि चालान में उल्लेखित पता ‘हाउस नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़’ है।

मकान नंबर-7 के पीछे फेंकते हैं कचरा
बीजेपी पार्षद ने कहा कि मकान संख्या 44, 45, छह और सात पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का हिस्सा हैं। पार्षद सिद्धू ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से निवासियों से शिकायत मिल रही थी कि मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी मकान नंबर-7 के पीछे कचरा फेंकते हैं।

महेशिंदर सिंह ने आगे कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों ने कई बार उनसे अनुरोध किया गया कि वे घर के बाहर कचरा न फेंके, लेकिन उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसलिए चालान जारी किया गया है।

इस बीच सीएमओ के प्रवक्ता ने कहा कि सेक्टर 2 में हाउस नंबर सात का चालान किया गया है जो वर्तमान में अर्धसैनिक बल के पास है और किसी भी तरह से मुख्यमंत्री से जुड़ा नहीं है।