हवस की आग में जल रही थी 17 साल छोटी पत्नी, पति की मौत पर ज्यादा ही भर रही थी खप्पर, पुलिस ने…

17 years younger wife was burning in the fire of lust, was filling too much on husband's death, police...
17 years younger wife was burning in the fire of lust, was filling too much on husband's death, police...
इस खबर को शेयर करें

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला मिरहची थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां दो दिन पूर्व ग्राम नगला श्याम में 42 वर्षीय खूबचंद्र की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में मृतक के भाई लटूरी सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं इस रहस्यमयी हत्या का एटा पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके आरोपी प्रेमी को सहयोगी सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयोग हुए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

पति से 17 वर्ष छोटी थी आरोपी पत्नी
दरअसल, जब हत्या के पीछे की वजह का सनसनी खेज खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि मृतक पति खूबचंद का विवाह आठ वर्ष पूर्व अपनी उम्र से 17 वर्ष छोटी पत्नी से हुआ था। जानकारी अनुसार विवाह के समय से ही उम्र के अंतराल के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पति की उम्र ज्यादा होने की वजह से पत्नी संतुष्ट नहीं थी।

पत्नी को रंगे हाथों प्रेमी संग पकड़ लिया था
वहीं दूसरी ओर मृतक खूबचंद्र ने चार वर्ष पूर्व अपने ही गांव के निवासी श्याम सिंह की कृषि योग्य भूमि बटाई पर ली थी। इसी बीच मृतक खूबचंद की पत्नी की आंख श्याम सिंह के पुत्र अमन से लड़ गई और एक दूसरे से प्रेम करने लगे। प्रेम परवान चढ़ने लगा और आए दिन चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे। लेकिन करीब पांच माह पूर्व पति खूब चंद्र ने अपनी पत्नी को उसके आशिक अमन के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया।

खूबचंद अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा था
जिसके बाद पत्नी की बेवफाई से खिन्न पति ने दोनो की जमकर पिटाई कर दी। आपको बता दें कि मारपीट की घटना के बाद खूबचंद ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। कुछ समय बीतने के बाद पत्नी मायके से वापस लौट तो आई, लेकिन पत्नी के वापस लौटने पर पति खूबचंद अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा। बहार आने-जाने पर पाबंदी लगाने लगा। मगर प्रेम मिलन पर पाबंदी लगाना पति खूबचंद को भारी पड़ गया। खूबचंद की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलाकर उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली।

पत्नी ने प्रेमी अमन को फोन कर दी सटीक जानकारी
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने बताया कि घटना के दिन खूबचंद मटर के खेत की रखवाली करने रोज की भांति गया था। उसके घर से निकलते ही मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी अमन और उसके साथी को फोन कर सटीक जानकारी दे दी। आरोपी अमन अपने साथी अतुल के साथ पहले से ही खेत में घात लगा कर बैठ गया।

पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी
इस दौरान पत्नी भी पीछे-पीछे आ गई, कि तभी मौका देखकर आरोपी प्रेमी ने खूबचंद के पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा कुछ दूर खेत में फेंक दिया। मृतक की पत्नी ने अपने पति के जेब से मोबाइल निकाल कर छुपा दिया। हवस की आग नहीं बुझने पर पत्नी ने प्रेमी संग हत्या की साजिश रच डाली। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा कारतूस और खोखा बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।