ओडिशा ट्रेन हादसा में बिहार के 7 लोगों की मौत, 10 लापता, 36 से ज्यादा जख्मी; कई परिवारों में पसरा मातम

7 people from Bihar died, 10 missing, more than 36 injured in Odisha train accident; mourning in many families
7 people from Bihar died, 10 missing, more than 36 injured in Odisha train accident; mourning in many families
इस खबर को शेयर करें

पटना: ओडिशा ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस रेल दुर्घटना में बिहार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें उत्तर बिहार के चार, नवादा का एक और जमुई के दो लोग शामिल हैं। जबकि 36 से अधिक घायल हैं। वहीं दस लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में दो मधुबनी के झंझारपुर और एक लदनियां का है। पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के भी एक मजदूर की हादसे में मौत हुई है। मधुबनी के 3, जमुई के 2 लोगों की मौत उत्तर बिहार के 20 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें नौ लोग मधुबनी के जबकि 11 लोग पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। जमुई के भी दो युवकों की मौत हो गयी। इनमें एक चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर गांव के निवासी राम किस्कू तो दूसरा बरहट थाना क्षेत्र के पांडो निवासी रणवीर कुमार शामिल हैं। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये और एक लापता है।

रेल हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत
नवादा के रोह के युवक की भी मौत रेल हादसे में हुई है। मड़रा पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने 32 वर्षीय पप्पू मांझी की मौत की बात कही है। वहां के छह लोग घायल हैं। वहीं, बेगूसराय के पांच लोग भी जख्मी हुए हैं। लापता लोगों में मधुबनी के बासोपट्टी के छह, पश्चिम चंपारण के दो, जुमुई व बिहारशरीफ के एक-एक शामिल हैं। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। मृतकों व घायलों के परिजन शनिवार को ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने लिया घटनास्थल का जायजा
आपको बता दें ओडिशा रेल हादसा देश की बड़े रेल हादसों में एक है। जिसमें 288 से ज्यादा लोगों मौत हुई है। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बालासोर में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से भीषण रेल हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सिग्नल खराब होने के चलते इतनी बड़ी घटना घटी। वहीं आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पीएम मोदी पीएम आज बालासोर में घटनास्थल का भी दौरा किया। पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें हादसे और बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी दी।