बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 30 से अधिक घायल

A bus full of 40 passengers overturned in a painful road accident in Bihar, one died; more than 30 injured
A bus full of 40 passengers overturned in a painful road accident in Bihar, one died; more than 30 injured
इस खबर को शेयर करें

मधुबनी। जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। किसनीपट्टी नहर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर रविवार अहले सुबह एक बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बस दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जो सिलीगुड़ी से गया जा रहे थे। मृतक की पहचान गुजरात के बड़ोदरा निवासी तनुभाई पटेल की 65 वर्षीय पत्नी हंसा देवी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और आननफानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, मृतका के घर में हादसे की सूचना दी गई है, जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।