मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए AAP ने की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, यहां देखे

AAP releases first list of candidates for Madhya Pradesh and Chhattisgarh, see here
AAP releases first list of candidates for Madhya Pradesh and Chhattisgarh, see here
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अपनी कमर कस चुकी हैं। ‘आप’ पहली बार इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने दोनों राज्यों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10-10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल यानी एक्स पर ट्वीट कर बताया “छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इन सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी ‘झाड़ू’।” ‘आप’ द्वारा जारी किए गए लिस्ट में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और किसान नेता तेजराम विद्रोही के नाम भी शामिल हैं।

प्रत्याशियों के नाम विधानसभा सीट
बालू राम भवानी

दंतेवाड़ा

नरेन्द्र कुमार नाग

नारायणपुर

आनंद प्रकाश मिरी

अकलतरा

कोमल हुपेंडी

भानुप्रतापपुर

विशाल केलकर

कोरबा

तेजराम विद्रोही

राजिम

राजा राम लकड़ा

पत्थलगांव

खड़गराज सिंह

कवर्धा

सुरेन्द्र गुप्ता

भटगांव

लेओस मिंज

कुनकुरी

‘आप’ ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में खड़े हो रहे अपने पहले प्रत्याशियों के लिए ‘आप’ ने एक्स पर लिखा “मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की हमारी पहली सूची। हमारे सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई, और अभियान के लिए शुभकामनाएं।”

प्रत्याशियों के नाम
विधानसभा सीट

संजय दुबे

सेवढ़ा

सज्जन सिंह परमार

गोविन्दपुरा

डॉ. रविकांत द्विवेदी

हुजूर

सुरेश सिंह तोमर

दिमनी

रमेश उपाध्याय

मुरैना

सरिता पांडे

सिरमौर

आई एस मॉरी

सिरोंज

अनेंद्र गोविंद मिश्रा

चुरहट

राम जी पटेल

महाराजपुर

कोमल दामोर

पेटलावद

‘आप’ के आने से कांग्रेस को होगा नुकसान?
इन दोनों राज्यों के चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाले हैं क्योंकि हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन विपक्ष ने किया था। जिसमें ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ही शामिल हैं। अन्य दलों के साथ ये भी पार्टियां आगामी आम चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए साथ में चुनाव लड़ती हुई दिखाई देंगी। लेकिन इन सबसे इतर एमपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से अलग होकर ‘आप’ चुनाव लड़ रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस को इस चीज का फायदा मिलता है या ‘आप’ के आने से उसे चुनावी नतीजों में नुकसान उठाना पड़ता है।