आस्था गिल ने बनाया दिव्यांका त्रिपाठी का हेयरस्टाइल, बोलीं- मस्त है, मेरे बाल धन्य हो गए

इस खबर को शेयर करें

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग केप टाउन में चल रही है। इस बीच उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। अब दिव्यांका त्रिपाठी और आस्था गिल की एक क्लिप सामने आई है। इसमें आस्था दिव्यांका का हेयरस्टाइल बना रही हैं। वीडियो में विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद और राहुल वैद्य भी दिख रहे हैं।

बोलीं- धन्य हो गए बाल

वीडियो की शुरुआत में दिव्यांका दिखाई देती हैं। वह कैमरा में बोलती हैं कि मैं कितनी खुशकिस्मत हूं, पता है मेरा हेयरस्टाइल कौन बना रहा है, आस्था गिल…सुपर सिंगर। मेरे बाल धन्य हो गए। मस्त है, ये लड़की मस्त है।

ये लोग ले रहे हैं हिस्सा

खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है। स्टंट रिऐलिटी शो के होस्ट रोहित शेट्टी हैं। शो में अनुष्का सेन, आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, महक चहल, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, सना मकबूल, सौरभ राज जैन, श्वेता तिवारी, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह हिस्सा ले रहे हैं।

जल्दी पूरी होगी शूटिंग

हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ इस बार तय समय से पहले खत्म हो जाएगा। पहले 22 जून को भारत वापसी का शेड्यूल था। हालांकि शो से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक, कोरोना वायरस के बढ़ते केसेज को देखकर प्लान बदलना पड़ा।