अभी अभीः एक्जिट पोल में BJP को तगडा झटका, कांग्रेस पूरी साफ, आप का बजा डंका

Abhi Abhi: Big blow to BJP in exit polls, Congress completely clear, AAP's big bang
Abhi Abhi: Big blow to BJP in exit polls, Congress completely clear, AAP's big bang
इस खबर को शेयर करें

गुजरात विधानसभा के दूसरे फेज की वोटिंग सोमवार को खत्म हो गई। अब 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का इंतजार है। अगले 72 घंटे में यह तय हो जाएगा कि इस बार दोनों राज्यों में भाजपा वापसी करेगी या फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) बाजी मार ले जाएगी।

हालांकि, उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। आइए जान लेते हैं गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पोल के आंकड़ें क्या कहते हैं…

1. सबसे पहले गुजरात का गणित जान लें…

तीन एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड 7वीं बार बहुमत की सरकार बन सकती है। वहीं, अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 99 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करती नजर आ रही है। इधर कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगने का अनुमान है। कांग्रेस को तीन सर्वे में 30 से 50 सीट मिल सकता है। वहीं इस बार आप गुजरात में खाता खोलती दिख रही है। यहां पार्टी को 3 से 13 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

2. पहाड़ी राज्य हिमाचल में किसे नसीब होगी सत्ता?

एग्जिट पोल के मुताबिक, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। चार एजेंसी के सर्वे में भाजपा 32 से 40 के बीच यानी बहुमत के करीब दिख रही है। लेकिन कांग्रेस का भी आंकड़ा बहुमत को छूता नजर आ रहा है। चारों सर्वे में कांग्रेस को भी 27 से 34 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। यानी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का है। इस तरह एक बार फिर से हिमाचल की जनता सरकार बदलने का ट्रेंड कायम रखती दिख है।

MCD में पहली बार AAP:250 में से 146-171 सीटें जीतने का अनुमान

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में दुनिया के सबसे बड़े निगम में से एक MCD की सत्ता 15 साल बाद भाजपा के हाथ से फिसलकर आम आदमी पार्टी (AAP) के हाथ में जाती दिख रही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक MCD में आप की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस का करीब पूरी तरह से सफाया होता दिख रहा है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, MCD की कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।