
- अभी अभीः पाकिस्तान टूटी मुसीबत, खेल हुआ खत्म! कल से पूरे देश में नहीं मिलेगा… - February 4, 2023
- मौहब्बत में ऐसी फंसी कि न घर की रही न घाट की, हो गई ऐसी हालात कि… - February 4, 2023
- अभी अभीः हॉलीवुड ऐक्टर द रॉक को लेकर आई बेहद बुरी खबर, सड़क हादसे में… - February 4, 2023
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 31 सीटों पर आगे है और 104 जीत चुकी है। वहीं, BJP दूसरे नंबर पर चल रही है। पार्टी ने अब तक 83 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 19 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से BJP का कब्जा रहा।
पहले देखते हैं, किसे कितनी सीटें मिल रहीं
लीड | पार्टी | जीत |
31 | आम आदमी पार्टी | 104 |
19 | भाजपा | 83 |
5 | कांग्रेस | 5 |
2 | निर्दलीय | 1 |
1. शुरुआत में कभी भाजपा, तो कभी आप आगे रही
सुबह आठ बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।
2. आप के दफ्तर में सुबह से हलचल, पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न
एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया है। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न का माहौल दिखा।
3. कांग्रेस का दफ्तर सूना रहा, ताला लगा दिखा
कांग्रेस का दफ्तर सुबह से ही सूना रहा। दफ्तर के गेट पर ताला लगा दिखा।
4. भाजपा कार्यालय में सुबह कोई नेता नहीं पहुंचा
भाजपा कार्यालय में सुबह कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। कार्यकर्ता बहुत कम दिखे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि एग्जिट पोल में आप की बड़ी जीत दिख रही थी। शायद यह इसका ही असर है। लेकिन हमें विश्वास है कि हम 100 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे नतीजे आते दिखे ऑफिस में हलचल बढ़ गई।
5. इस बार 3% कम हुआ था मतदान
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार करीब 50% मतदान हुआ है। 2017 में 53.55% मतदान हुआ था। यानी अब तक के आंकड़ों की तुलना करें तो इस बार 3% तक कम वोटिंग हुई है।