
- सीएम सुक्खू ने लोगों को दिलाया भरोसा, आपदा से सरकार की गारंटियों पर नहीं पड़ेगा असर - October 2, 2023
- हिमाचल में ठंड की दस्तक, मनाली में बारिश, 9 जिलों से विदा हुआ मॉनसून - October 2, 2023
- अभी अभी: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर आई बडी खबर, नही होगें… - October 2, 2023
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए निर्धारित समय से 15 दिन पहले ही बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा जारी कर दिया है। मार्च व अप्रैल माह बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल को नुकसान पहुंचा था।
किसानों को दिलाया था भरोसा
तब मुख्यमंत्री ने बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी कराकर 15 जून तक हर हाल में मुआवजा जारी करने का भरोसा किसानों को दिलाया था। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से 181 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रभावित किसानों के खातों में भेजी है। मुख्यमंत्री ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में मुआवजा राशि को स्थानांतरित किया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में 67 हजार 758 किसानों के खातों में यह राशि भेजी गई है।
18 जिलों की 2.09 एकड़ में हुई थी फसल खराब
विभिन्न जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था। किसानों ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए 16 लाख 58 हजार एकड़ में फसल खराब होने का दावा करते हुए रजिस्ट्रेशन कराया था। गिरदावरी में पाया गया कि 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में गेहूं, सरसों और तोरिया की फसलों की क्षति हुई है।
किसानों को मुआवजे के लिए नहीं करना होगा इंतजार
मनोहर लाल ने कहा कि संबंधित अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वे दिन गए जब किसान अपना मुआवजा पाने के लिए वर्षों इंतजार करते थे।
वर्तमान राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिले। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल फसल नुकसान के समय आवेदन, सत्यापन और मुआवजा प्रदान करने की प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।