अभी अभीः ‘कटटर ईमानदार’ केजरीवाल ने चोरी करवाई घोटाले की फाइलें! CCTV में पकडा गया…

Abhi Abhi: 'Sternly honest' Kejriwal got scam files stolen! Caught on CCTV...
Abhi Abhi: 'Sternly honest' Kejriwal got scam files stolen! Caught on CCTV...
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्‍ली: ऑपरेशन शीशमहल सीरीज के तहत एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसके तहत दिल्ली सचिवालय का CCTV फुटेज दिखाया गया है। दावा किया गया है कि रात करीब दो बजे कुछ लोग आईएएस राजशेखर के कक्ष में घुसकर फाइल फाइलों के बंडल को इधर से उधर करते हैं।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेकर ‘ऑपरेशन शीशमहल’ के तहत गुरुवार को बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ। इस ऑपरेशन के आठवें भाग के तहत दिल्ली सचिवालय के भीतर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक शख्‍स को फाइल को इधर से उधर करते देखा जा सकता है।

शीशमहल को सजाने के पीछे केजरीवाल की पत्नी का हाथ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला लगातार सर्खियों में है। हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीशमहल में किए खुलासे में कई चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आई थीं। जनता ने सीएम केजरीवाल के सरकारी बंगले में लगे 45 करोड़ का सच जाना था। इसके बाद से ही केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी भी बैकफुट पर है। इसी कड़ी में आज हमारे सहयोगी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। ऑपरेशन शीशमहल के भाग 7 में मैडम सीएम के बारे में पता चला है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह मैडम सीएम कौन हैं। यह कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं। जी हां, पड़ताल में यह बात निकलकर सामने आई है कि केजरीवाल सरकार के मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को पत्नी सुनीता केजपीवाल निर्देश देती थीं। उनका यह निर्देश अमल में भी लिया जाता था। टाइम्स नाउ नवभारत को जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

सरकारी बंगले में लगे हैं 45 नहीं बल्कि इतने करोड़
अभी तक आपको यही पता है कि केजरीवाल ने अपने सरकारी बंगले पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उसे आलीशान बनाने में न जाने क्या-क्या नहीं लगाया। वियनाम की मार्बल से लेकर 23 लाख के पर्दे तक सबकुछ। लेकिन, टाइम्स नाउ नवभारत को जो दस्तावेज हाथ लगे हैं उसमें तो कुछ और ही सामने आया है। जो पेपर हाथ लगे हैं उससे लग रहा है कि केजरीवाल के घर में 45 नहीं बल्कि 52 करोड़ से भी ऊपर पैसे खर्च हुए हैं। सीएम के सरकारी बंगले को शीशमहल बनाने का ख्वाब मैडम सीएम यानी उनकी पत्नी ने देखा था। ख्वाब देखे ही जाते हैं उसे पूरा किए जाने के लिए हैं। सो मैडम ने जो जो देखा उसे हकीकत में उतरवाती चली गईं। उनके आदेश का पूरी तरीके से पालन भी हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत ने पूरे प्रमाण के साथ यह बात बताई है।