
- हरियाणाकी 29 वर्षीय बेटी कैप्टन पूनम ने ड्यूटी के दौरान गंवाई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई - December 11, 2023
- हरियाणा में बुजुर्ग दंपती का अनोखा प्यार, दोनों ने एक साथ छोड़ा संसार…एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार - December 11, 2023
- UPSC टॉपर शुभम को बड़ी जिम्मेदारी, CM नीतीश ने अपने क्षेत्र में ही दी ड्यूटी - December 11, 2023
Constable Admit Card 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज HSSC Female Constable Exam के लिए एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट – hssc.gov.in पर जारी करेगा। हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल परीक्षा 18 सितंबर 2021 (शनिवार) और 19 सितंबर 2021 (रविवार) को हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालयों और उप-मंडलों में आयोजित होने वाली है।
HSSC ने पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के लिए लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। Haryana Police Male Constable Exam 2021 के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर नज़र रखें।
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ‘https:// adv42020.hryssc.in/StaticPages/HomePage.aspx’ पर क्लिक करें।
स्टेप 2: कैंडिडेट्स होमपेज पर दिए गए ‘लॉगिन’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप 3: उम्मीदवार अपना ‘लॉगिन आईडी’ और पासवर्ड दर्ज करें
स्टेप 4: उम्मीदवारों के सामने उनका Haryana Police Constable Admit Card 2021 होगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने HSSC Constable Admit Card पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि, समय और एग्जाम सेंटर की जानकारी होगी।
इस एग्जाम में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 0.80 अंक का होगा। यह पेपर कुल 80 अंक का होगा। इस एग्जाम में बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की 12वीं कक्षा की परीक्षा के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को चयन की आगे की प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा।
HSSC ने 11 जनवरी से 25 फरवरी 2021 तक पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पद, महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पद और महिला कांस्टेबल की 7298 रिक्त रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।