
- अभी-अभी: यूपी में इस तारीख को पड़ी छुट्टी, पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे… - September 27, 2023
- खुल गया कपिल देव की किडनैपिंग का राज, सामने आई होश उड़ाने वाली सच्चाई-यहां देंखे - September 27, 2023
- अभी-अभी: राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट तैयार 33 नाम तय, यहां देखें विस्तार से - September 27, 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में महिला ने पति, जेठ और तीन भतीजों पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला उत्तरप्रदेश के जालौन और ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पहले भी शिकायत कर चुकी है। ग्वालियर में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 29 मई को 2022 को हुई थी। ससुराल पहुंचते ही उसका जीवन नरकीय हो गया। पति ने उसे कमरे में बंद कर अपने भतीजे को एक-एक कर भेजा और उसके साथ बलात्कार करवाया। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की।
महिला का यह भी कहना है कि उसका पति अपने बड़े भाइयों से भी उसका बलात्कार करवाता था। वह अपनी मां या मायके में अन्य लोगों से ससुराल से बातचीत नहीं कर सकती थी। उस पर इतनी बंदिश लगा रखी थी। आखिरकार उसने पति से मायके जाने की मिन्नत की और वहां किसी से भी उसके साथ हो रहे जुल्म के बारे में नहीं बताने के आश्वासन के बाद उसे 24 दिसंबर 2022 को ग्वालियर भेजा गया।
तब से वह अपनी ससुराल नहीं गई है, उसने अपने साथ हो रहे जुल्म को लेकर यूपी के जालौन स्थित एटा थाने में भी शिकायत की। लेकिन, वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने मार्च में ग्वालियर एसपी ऑफिस में अपने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाही। यहां भी वह कई दिनों से चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस उसकी FIR नहीं लिख रही है।
जांच कर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
महिला थाना प्रभारी अनीता मिश्रा ने इस मामले में महिला को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस का कहना है कि जालौन जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत की है, इसलिए पहले वहां की जांच पड़ताल और कर्मी के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी, इसके बाद ग्वालियर में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।