मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्तीः बारिश में गीला हुआ ग्राउंड, खडी हुई मुसीबत

Agniveer Recruitment in Muzaffarnagar: Ground got wet in rain, trouble arose
Agniveer Recruitment in Muzaffarnagar: Ground got wet in rain, trouble arose
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण अग्निवीर भर्ती स्थल पर पानी भर गया। जिससे भर्ती रैली में प्रतिभाग कर रहे रामपुर जनपद अभ्यर्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आर्मी अधिकारियों ने भर्ती स्थल से पानी सुखाकर फिर से रैली संपन्न कराई।

जिले में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। 21 दिन के भर्ती रैली कार्यक्रम के दौरान वेस्ट यूपी के 3 मंडल के 13 जनपदों के करीब 1.75 लाख युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। बुधवार को हापुड़ के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चली। देर रात एक बजे से रामपुर जनपद के अभ्यर्थी भर्ती स्थल चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश कर गए। गुरुवार को रामपुर के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

लेकिन देर रात और गुरुवार सुबह से ही बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। भर्ती स्थल पर पानी भरने के कारण कीचड़ हो गई। बारिश के दौरान भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया में जुटे सेना के अधिकारी सोमेश जायसवाल ने बताया कि बारिश के चलते मैदान भीगने के कारण भर्ती प्रक्रिया में खलल पड़ा। जिसके बाद पालिका कर्मियों ने मैदान से पानी सुखाया। जिसके उपरांत भर्ती प्रारंभ की गई।

गुरुवार को रामपुर के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। 21 दिन के इस कार्यक्रम में शुक्रवार को शामली जनपद के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। अब तक गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ तथा रामपुर के युवा भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले चुके हैं।