Aeroplane House: जमीन से 40 फीट ऊपर, बनने में लग गए ढाई साल…कभी देखा है जहाज वाला घर

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़ : पंजाब के फगवाड़ा में एक शख्स का खुद का एयर प्लेन होने का सपना था। इस सपने को उसने पूरा किया और अपना घर ही हवाई जहाज की तरह बनवा लिया। यह घर जमीन से 40 फुट ऊपर बना है। यह देखने में पूरा हवाई जहाज जैसा लगता है। इसके अंदर कमरे भी उसी डिजाइन में बनवाए गए हैं। इस घर को बनाने में ढाई साल का समय लगा और करोड़ों रुपये खर्च हुए।

यह शख्स हैं कमलजीत सिंह वाहिद। उन्होंने इस हवाई जहाज को एयर इंडिया के प्लेन जैसा डिजाइन करवाया है। सफेद रंग के इस हवाई जहाज वाले घर में लाल रंग से उन्होंने अपना नाम कमलजीत सिंह वाहिद लिखवाया है। आगे की ओर तिरंगा का चिन्ह बना है।

दो कमरे का है घर
इस घर को 40 फीट ऊंचाई पर बनाया गया है। इस ऊंचाई के लिए लंबे पिलर बनाए गए हैं। पिलर के ऊपर प्लेन बनाया गया है। इस घर के अंदर ओपन एरिया है। जबकि दो बेडरूम, एक किचन, एक वॉशरूम ही बना है।