प्रेमि‍का के प्राइवेट पार्ट पर हथि‍यार से किया हमला, फि‍र निर्वस्त्र कर काट दिया…

demo pic
demo pic
इस खबर को शेयर करें

रांची। क्रूरता की आपने कई कहान‍ियां सुनी होंगी, लेक‍िन यह कहानी कुछ और ही क्रूर महसूस करेंगे। पत‍ि नफरत की आग में इस कदर जल रहा था क‍ि उसने अपनी पत्‍नी को मौत के घाट उतार द‍िया। इससे पूर्व उसने पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथ‍ियार से हमला क‍िया। वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई तो उसके शरीर के सारे कपड़े उतार द‍िया, फ‍िर स‍िर को धड़ से अलग कर द‍िया। इसके बाद उसने पत्‍नी के शव को एक गड्ढे में डाल कर नमक छ‍िड़क द‍िया।

यह घटना करीब एक वर्ष पहले की है। नए साल के जश्न की खुमारी खत्‍म भी नहीं हुई थी कि दिल दहला देने वाली इस घटना ने राजधानी रांची के लोगों को झकझोर कर रख दिया। 3 जनवरी 2021 की सुबह ओरमांझी में मुख्य सड़क से 100 गज दूर पिकनिक स्पॉट पर मह‍िला का स‍िर कटी शव बरामद हुआ था। खूब हंगामा हुआ। 400 पुलिस जवान शव का स‍िर खोजने के लिए जंगल की खाक छानते रहे। लेकिन अंतत: स‍िर मिला तो पत‍ि की देहरी पर।

सोफ‍िया ने शेख बेलाल से क‍िया था प्रेम व‍िवाह

कहानी कुछ यूं है- रांची ज‍िले के चान्हो की सोफिया ने पिठोरिया के चंदवे बस्ती निवासी शेख बेलाल से प्रेम विवाह किया था। दोनों की ज‍िंंदगी ठीक ठाक चल रही थी। अचानक दोनों में खटपट होने लगी। पत्‍नी सोफ‍िया ने इस संबंध में पिठोरिया थाने में शेख बेलाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथम‍िकी दर्ज करा दी। इसके बाद शेख बेलाल मई 2020 में हथियार के साथ पिठोरिया पुलिस के हाथों गिरफ्तार होकर जेल चला गया। शेख बेलाल ने अपनी गिरफ्तारी में पत्‍नी पर पुलिस की मदद करने का आरोप लगाया। बहरहाल, ग‍िरफ्तारी के बाद सोफ‍िया अपने मायके में रहने लगी।

इसी बीच सोफ‍िया की दोस्ती पड़ोस के गांव के एक युवक खालिद से हो गई। सोफ‍िया और खाल‍िद एक दूसरे को बेपनाह मोहब्‍ब्‍त करने लगे। देखते ही देखते दोस्‍ती शादी में बदल गई। सोफ‍िया ने खालिद से शादी कर ली, जब‍क‍ि खालिद पहले से ही शादीशुदा था। वह शादी के बाद सोफ‍िया को लेकर दिल्ली चल गया। लेक‍िन क‍िस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था। खालिद और सोफ‍िया में भी अनबन शुरू हो गई। सोफ‍िया अंतत: खाल‍िद को छोड़ कर अपने मायके आ गई।

इधर, सोफ‍िया का पहला आश‍िक शेख बेलाल जेल से छूटकर चंदवे बस्ती स्थित अपने घर आ चुका था। सोफ‍िया का नाम सुनते ही वह नफरत की आग में जल उठता था। कभी प्रेम‍िका रही सोफ‍िया अब उसके ल‍िए खलनाय‍िका बन चुकी थी। वह बदले की आग में जल रहा रहा था। शेख बेलाल अब मौके की तलाश में रहने लगा।

पहली पत्‍नी के साथ म‍िलकर सोफ‍िया को मार डाला

2 जनवरी 2021 को यह मौका उसके हाथ लगा। शेख बेलाल ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर सोफ‍िया की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की योजना बनाई। दोनों म‍िलकर सोफ‍िया को जिराबेड़ा जंगल में ले गए। सोफ‍िया कुछ समझ पाती, इससे पहले ही शेख बेलाल ने धारदार हथ‍ियार से सोफ‍िया के प्राइवेट पार्ट पर हमला करना शुरू कर द‍िया। इतना हमला क‍िया क‍ि प्राइवेट पार्ट के आसपास की हड्डी और नसें तक कट गईं। इसके बाद दोनों ने म‍िलकर स‍िर धड़ से अलग कर द‍िया।

स‍िर को एक गड्ढे में दफना कर छ‍िड़क द‍िया नमक

सोफ‍िया की हत्‍या के बाद शेख बेलाल उसके कटे हुए स‍िर को एक गड्ढे में दफना द‍िया। इतना ही नहीं उस गड्ढे में बड़ी मात्रा में नमक भी डाल द‍िया, ताक‍ि स‍िर पूरी तरह सड़ और गल जाए। पहचान नहीं हो सके क‍ि यह क‍िसका है। घटना के बाद शेख बेलाल और उसकी पहली पत्‍नी मजे की ज‍िंंदगी काटने लगे।

पुल‍िस ने सुराग देने पर पांच लाख इनाम की घोषणा की

इधर, स‍िर कटा शव म‍िलने के बाद लोगों ने आंदोलन करना शुरू कर द‍िया। लोग सड़क पर उतर कर पुल‍िस के ख‍िलाफ आंदोलन करने लगे। पुल‍िस ने कई लोगों से पहचान कराई, लेक‍िन शव का श‍िनाख्‍त नहीं हो रहा था। पुल‍िस स‍िर तलाश रही थी और लोग आंदोलन पर उतारू थे। अंतत: पुल‍िस ने सुराग देने पर 5 लाख का इनाम घोष‍ित कर द‍िया।

पूरे नौ द‍िन के बाद बरामद हुआ सोफ‍िया का स‍िर

9 दिन के बाद पुलिस ने 12 जनवरी 2021 को युवती का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती से बरामद कर ल‍िया। इसके अलावा युवती का कपड़ा और गला काटने के लिए इस्तेमाल क‍िए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद शेख बेलाल भी पुल‍िस के हत्‍थे चढ़ गया।

सोफ‍िया युवकों से संबंध बनाकर करती थी ब्‍लैकमेल

शेख बेलाल ने जो कहानी सुनाई उसके मुताब‍िक सोफ‍िया का चरित्र ठीक नहीं था। वह लड़कों को फांसती, उनके साथ अवैध संबंध स्थापित कर फोटो खिंचवाती और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती थी। उसके पहले पति से भी पुलिस को छानबीन में कई अहम जानकार‍ियां दीं। बहरहाल, शेख बेलाल इस समय जेल में है।