भारत के सबसे महंगे टॉप फाइव होटल, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

इस खबर को शेयर करें

गर्मियों (Summer) में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और जेब का बजट भी अच्छा है तो आज हम आपको कुछ जगहों और वहां होटलों (Hotels) के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि वहां की खूबसूरती को निहारने के साथ आप वहां के खाने का भी आनंद ले सकें। ये होटल भारत (India) के सबसे महंगे होटल है। इन सबसे महंगे होटलों में से टॉप पांच के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

भारत के सबसे महंगे होटलों ( Most Expensive Hotels) में सबसे पहले नंबर पर आता है जयपुर का राम बाग पैलेस (Ram Bagh Palace)। यह होटल जयपुर (Jaipur) के पूर्व महाराजा का आधिकारिक निवास स्‍थान है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में होटल तब्दील कर दिया गया। आपको बता दे, राम बाग पैलेस में 78 एयर कंडीशन्ड लग्जरी कमरे हैं। होटल के कमरों में ही मिनी बार है। कमरों में डीवीडी प्लेयरए हाई डेफिनेशन टीवी और इंटरनेट एक्सेस जैसी सुविधाएं हैं। इस होटल का एक दिन का किराया 24 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 6 लाख है।

जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस
देश के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhavan Palace) है। आपको बता दे ये एक 5 स्टार होटल है। इसका निर्माण 1928 और 1943 के बीच जोधपुर (Jodhpur) की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी बनाया गया था। ये होटल 3 हिस्सों एक शाही निवास, दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम में बंटा हुआ है। इस होटल का एक दिन का किराया 21 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 4 लाख है।

उदयपुर का ताज लेक पैलेस
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर उदयपुर (Udaipur) का ताज लेक पैलेस है। ये होटल पिछोला झील के बीच स्थित है। इसका निर्माण 1743 में महाराना जगत सिंह ने करवाया था। इस होटल का एक दिन का किराया 17 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 3.8 लाख है।

ओबेरॉय उदयविलास
भारत के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में चौथे नंबर पर उदयपुर का ओबेरॉय उदयविलास (Oberoi Udaivilas) है। ये होटल पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। इस होटल का एक दिन का किराया 17 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 1.5 लाख है।

नई दिल्ली का द लीला पैलेस
देश के सबसे महंगे होटलों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर नई दिल्ली का द लीला पैलेस है। इस होटल का एक दिन का किराया 11 हजार से शुरू होता है और अधिकतम किराया 3.5 लाख है।