पड़ोसियों ने एक-दूसरे की बीवियों से किया बलात्कार, फोन से खुला घिनौना राज, जानकर होंगे हैरान

Neighbors raped each other's wives, abominable secrets revealed by phone, you will be surprised to know
Neighbors raped each other's wives, abominable secrets revealed by phone, you will be surprised to know
इस खबर को शेयर करें

सूरत। गुजरात के सूरत में रेप का ऐसा मामला सामने जिसमें दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में सूरत के मंगरोल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई ये गिरफ्तारी दो अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सूरत जिले के एक गांव की रहने वाली दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर रेप का आरोप लगाया है। तीसरा, दोषी इन महिलाओं के पति में से एक का दोस्त है।

एक्शन में पुलिस, आऱोपी गिरफ्तार

महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने पहली महिला का एक साल से ज्यादा समय से रेप करने के लिए 34 साल के सुभाष को गिरफ्तार किया है। सुभाष खेत में मजदूरी का काम करता है। पहली महिला ने शिकायत में कहा है कि जब घर में कोई नहीं था तब सुभाष ने रेप किया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

वहीं दूसरी तरफ, सुभाष की बीवी ने पहली महिला के पति 33 साल के विनय पर रेप करने की शिकायत दर्ज की है। दूसरी महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि विनय और उसके दोस्त अतुल ने दुष्कर्म किया है।

पहली महिला के मोबाइल पर सुभाष ने किया बार-बार फोन

यह सारी घटना तब सामने आई जब सुभाष ने पड़ोस में रहने वाली महिला को अपने मोबाइल से कई कॉल की। उस समय महिला अपना फोन घर पर छोड़ गई थी और उसकी बहन घर पर मौजूद थी।

विनय ने पत्नी से जब पूछा कि वह बार-बार कॉल क्यों कर रहा है तब उसे पता चला कि उन दोनों के बीच अवैध संबंध है। तब उसने अपनी बीवी से पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।