बहुत ही किस्मत वाली होती हैं ऐसी लड़कियां, साधारण इंसान को भी बना देती हैं मालामाल

इस खबर को शेयर करें

समुद्र शास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है।

समुद्रशास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष चिह्नों से युक्त लड़कियों का विवाह जिन लोगों से होता है, उनका जीवन भी सुखमय हो जाता है और उन्हें धन आदि किसी मामले में कोई कमी नहीं रहती। आगे जानिए इन चिह्नों के बारे में.

भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।

भाग्यवान होती हैं ये स्त्री
जिस लड़की की आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आंखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।

नाक पर तिल होना
जिन लड़कियों को नाक के अगले हिस्से पर तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अगले हिस्से में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।

पैर के अंगूठे की बनावट
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की के पैर का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लालिमा लिए हुए होता हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। ऐसी लड़कियों को उनके पति के लिए भी बहुत सौभाग्यवर्धक माना गया है।