- जवानी में दूसरे धर्म की किस लड़की पर फिदा हो गया औरंगजेब, मरमिटा उसकी नाजोअदाओं पर - March 29, 2024
- ‘ईडी को चाहिए केजरीवाल के फोन का पासवर्ड क्योंकि वह…’, - March 29, 2024
- गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा कॉलेज स्टूडेंट, अचानक करने लगा अजीब डिमांड, फिर… - March 29, 2024
तरनतारन। तरनतारन के कस्बा पट्टी के वार्ड नंबर-7 में प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसके भाइयों ने दातर से काटकर मार डाला। तीन माह पहले युवती ने स्थानीय न्यायालय में अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। लड़की का परिवार इस शादी से नाखुश था। इसी नाराजगी में लड़की के सगे और चचेरे भाई ने सरेबाजार ढाई मिनट में दातरों से उसे काट दिया। बीच सड़क पर लड़की पांच मिनट तक तड़पती रही और उसके बाद उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृतक स्नेहा के सगे भाई रोहित और चचेरे भाई अमर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, अपराधी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्नेहा का राजन जोशन के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों के प्यार से लड़की का परिवार खुश नहीं था। इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। तीन माह पहले स्नेहा ने अपने परिजनों से छिपकर स्थानीय अदालत में राजन के साथ शादी कर ली। इसी बात को लेकर स्नेहा के भाई और मां दोनों के खिलाफ रंजिश रखने लगे।
शुक्रवार रात को स्नेहा घर से बाजार की तरफ कुछ सामान लेने के लिए निकली। पहले से ही घात लगा कर बैठे स्नेहा के भाइयों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पहले उन्होंने स्नेहा को थप्पड़ मारे। इसके बाद दातर से उसे काट डाला। पूरी वारदात ढाई मिनट में हुई। वारदात को अंजाम देने के उपरांत दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पांच मिनट तक स्नेहा बीच सड़क पर तड़पती रही, किसी ने उसकी मदद नहीं की। अस्पताल ले जाने से पहले ही स्नेहा ने दम तोड़ दिया।
सूचना पाने पर संबंधित थाना पुलिस एवं संबंधित डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी के मुताबिक, एक स्पेशल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की असल वजह क्या रही है।
थाना पट्टी के प्रभारी एसएचओ बलविंदर सिंह औलख ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की का परिवार प्रेम विवाह से खुश नहीं था। इसलिए लड़की को मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में लड़की के परिवार के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वाले लड़की के भाई थे। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है।
तीन माह पहले हुई शादी को लेकर परिवार में इन दोनों से परिवार को कई अपेक्षा थी। स्नेहा के ससुराल परिवार में काफी खुशी थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। हालांकि जान से मारने की धमकियां पहले से ही मिल रही थी। लेकिन राजन और स्नेहा ने खुशियों की वजह से इस बात को हलके में लिया। जैसे ही स्नेहा की हत्या के बारे पति और सास को पता चला तो परिवार में मातम पसर गया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की का सारा परिवार फरार बताया जा रहा है।