हिमाचल में हिमस्खलन: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ सकता है मौसम

Avalanche in Himachal: Western Disturbance may worsen the weather again
Avalanche in Himachal: Western Disturbance may worsen the weather again
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: Weather Updates: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में फिर से मौसम बदल सकता है। IMD की ताजा बुलेटिन के मुताबिक अफगानिस्तान-पाकिस्तान में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। इससे उत्तरी भारत में फिर से शीतलहर चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इधर, शुक्रवार की सुबह दिल्ली में मौसम साफ रहा और धूप खिली लेकिन ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावाअगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और त्रिपुरा के छिटपुट इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हालांकि, पश्चिमी-उत्तर भारत में दिन के तापमान में धीर-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान चूरू में 3.0 डिग्री तथा चित्तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की रात न्यूनतम तापमान करौली में 3.5 डिग्री, भीलवाड़ा और अंता में 4.8 डिग्री, संगरिया में 5.4 डिग्री, डबोक में 6.1 डिग्री, सिरोही में 6.3 डिग्री, फलोदी में 6.4 डिग्री, बीकानेर में 6.6 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8.30 बजे तक राज्य के अधिकांश प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेश के सभी संभागों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।