
- सबसे बडा ट्रेन हादसाः आखिर कैसे भिडी 3 ट्रेनें? इस छोटी सी गडबड ने कर दी तबाही! पीएम मोदी ने… - June 3, 2023
- शाहजहांपुर में एक करोड़ 80 लाख की अफीम बरामद, बाइक सीट पर ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार - June 3, 2023
- अभी अभीः यूपी में इन इंजेक्शनों पर लगाई गई रोक, प्रदेश भर से मंगाए गए वापस; जानें डिटेल - June 3, 2023
Ayodhya viral news : अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर नहाते समय एक शख्स ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। दोनों को ऐसा करते हुए वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी देखा। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पत्नी भी रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन लोग पति को पीटते रहे।
Yogini ekadashi 2022: योगिनी एकादशी, अमीर बनना है तो करें ये उपाय
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पति पत्नी अयोध्या में राम की पौड़ी पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पति पत्नी किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में पति की पिटाई की जा रही है।
RT @ashoswai: This man did a ‘mistake’ of kissing his wife – Ram Bhakts in Ayodhya misbehaved with his wife and beat up the man! Kissing is not Indian culture, but lynching has become one. pic.twitter.com/M3pvq5ER4s
— Infoplus (@infoplus4all) June 23, 2022
Husband kisses wife while bathing: वीडियो के मुताबिक, दो से तीन लोग पति को पकड़कर करीब 20 मिनट तक पीटते रहे। इस दौरान पत्नी रोते हुए अपने पति को छुड़ाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पिटाई से पति के शरीर पर कई जगहें चोटें आई हैं।
कई लोग वीडियो भी बनाते रहे
बता दें, शख्स की सरेआम पिटाई होती रही और वहां मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले में पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है। इस मामले में संतों ने नाराजगी जताई है और शख्स की पिटाई को सही करार दिया है।