
- अमित शाह ने धीरज साहू के यहां कैश बरामदगी के मामले पर जो कहा सुनकर विपक्ष के होश उड़ जाएंगे - December 11, 2023
- बिहार में रिश्तेदार की लड़की से लव मैरेज पर गरजी बंदूकें, लड़के को मार दी गोली, हालत गंभीर - December 11, 2023
- नीतीश सरकार में मंत्री का भतीजा गिरफ्तार; 20 लाख रुपये रंगदारी के आरोप में पुलिस ने दबोचा - December 11, 2023
भेपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा कर दी, लेकिन यह सब्सिडी केवल निर्धन महिलाओं को मिलेगी, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है। सनद रहे कि इन्हीं महिलाओं को सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी गई थी। सीएम शिवराज सिंह खरगोन जिले के सनावद में जन आशीर्वाद यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस पार्टी ने सभी नागरिकों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर क्या वचन दिया है
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि यदि विधानसभा चुनाव 2023 के बाद उनकी सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश में सभी नागरिकों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की यह घोषणा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर मानी जा रही थी। इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से ₹450 में रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा की गई है परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसमें शर्तें लागू कर दी है।