
- अभी अभी: भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, सहमें लोग, जाने कहां कितना रहा असर - September 24, 2023
- करनाल में व्यापारी को गोलियों से भूना, मौत, गैंगवार की आशंका - September 24, 2023
- हरियाणा में बदल सकता है चुनावी समीकरण, कांग्रेस अध्यक्ष से मिले INLD चीफ अभय चौटाला - September 24, 2023
हाजीपुर: Gangrape in Bihar: बिहार में एक बार फिर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। वैशाली जिले के पातेपुर में बलिगांव थाना इलाके में 15 साल की लड़की से 5 लोगों ने गैंगरेप कर दिया। वारदात में मिलीभगत के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक बलिगांव थाना इलाके के एक गांव में गुरुवार देर रात एक किशोरी को पांच युवक घर से उठाकर 300 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में लगे गए। वहां झाड़ियों में दरिंदों ने लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता जब चिल्लाई तो पड़ोस की महिला ने दरवाजा खोला। तब तक आरोपी फरार हो गए। महिला मौके पर पहुंची तो पीड़िता उसे खून से लथपथ बेसुध पड़ी नजर आई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में फॉरेंसिक जांच के बाद गांव में छानबीन की। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के शामिल हैं।