Bihar MLC Elections: एनडीए के बीच हुआ बंटवारा, जदयू 11 तो बीजेपी 12 पर लड़ेगी चुनाव, जानें किसे मिली कौन सी सीट

इस खबर को शेयर करें

पटना। बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा-जदयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। जदयू 11 तो भाजपा 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि भाजपा अपने कोटे में से एक सीट रालोजपा को देगी। भाजपा ने अपनी सिटिंग मधुबनी सीट जदयू के लिए छोड़ दी है, बदले में उसके हिस्से वैशाली की सीट आई है, जिसे उसने रालोजपा को दे दिया है।

बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव व वरिष्ठ जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने शनिवार शाम जदयू-भाजपा की साझा प्रेस कांफ्रेंस में सीटों के बंटवारे का एलान किया। दोनों नेताओं ने एनडीए के घटक दल हम और वीआईपी को सीट नहीं दिए जाने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हम सहयोगी दलों को विश्वास में लेंगे।

सीटों पर समझौते की घोषणा करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार प्रतिबद्धता के साथ बिहार का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी आज मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई। आपसी सहमति से तय हुआ कि भाजपा 13 और जदयू 11 सीट पर विप चुनाव लड़ेगा। भाजपा एक सीट पशुपति पारस की अध्यक्षता वाली रालोजपा को देगी।

विजय कुमार चौधरी ने भाजपा और जदयू के हिस्से में गयी सीटों का एलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी आपसी सहमति बननी थी। भाजपा की 13 सीटिंग सीटें थीं जबकि पुराने समझौते के तहत हम 12 सीट पर लड़ना चाहते थे। भाजपा को एक सीट रालोजपा के लिए एडजस्ट करनी थी। हमारी आपसी समझदारी बन गई और तमाम भ्रांतियां भी दूर हो गईं। देखें

जानें किसके हिस्से आई कौन सी सीट
जदयू
1. रोहतास
2. औरंगाबाद
3. सारण
4. सीवान
5. दरभंगा
6. पूर्वी चंपारण
7. किशनगंज
8. कटिहार
9. सहरसा
10. गोपालगंज
11. बेगूसराय
12. समस्तीपुर

भाजपा
1. पटना
2. भोजपुर
3. गया
4. नालंदा
5. मुजफ्फरपुर
6. पश्चिमी चंपारण
7. सीतामढ़ी
8. भागलपुर
9. मुंगेर
10. नवादा
11. मधुबनी
(मधुबनी के बदले वैशाली की सीट भाजपा के हिस्से में)
रालोजपा
13. वैशाली