- हरियाणा में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, फिर गड्ढे में दफनाया शव…आरोपी की मां ने खोला राज - April 24, 2024
- हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट, आंधी और ओलावृष्टि की भी चेतावनी, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी - April 24, 2024
- हरियाणा में चलती बस में कंडक्टर से भिड़ गई महिला, किराये के नोट भी फाड़े- हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो आया सामने - April 24, 2024
पटना: Bihar Crime बिहार के आरा में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या क दी है। पुलिस की जांच में ससुराल वालों ने बताया है कि पति के दोस्त से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था।
आरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव में शनिवार की देर रात एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी बबीता देवी (30 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर कर दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस सास, ससुर और ननद से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पति के दोस्त से मोबाइल से बात करने को लेकर वाद विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या करने के बाद पति फरार है।
इधर, मृतका का भाई सुनील कुमार ने बताया कि करीब तीन वर्षों से उसके पति रमेश सिंह सास-ससुर व ननद द्वारा बराबर उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट किया जाता था। जब उसके मायके वाले उसे ससुराल से वापस ले आते थे तो उसका पति एवं ससुराल वालों द्वारा धमकी दी जाता थी कि अगर उसे नहीं भेजा तो वह तलाक दे देंगे। जिसको लेकर मृतका के परिजन उसे वापस ससुराल भेज देते थे। जिसके बाद वह फिर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच शनिवार की रात मृतका के पति रमेश सिंह के बड़े भाई अचानक फोन कर बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उनके बीच झगड़ा हो रहा था। तभी उसके पति ने उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना पाकर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। इस मामले में उदवंतनगर थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति,सास-ससुर, व तीन ननंद नामजद आरोपी बनाया गया है। जिसके बाद जब पुलिस उसके ससुराल पहुंची तो ससुराल के सभी लोग फरार थे और गांव में ही अलग-अलग घरों में छुपे हुए थे। जिसके बाद उनके मोबइल टावर लोकेशन के आधार पर छापामारी कर उसके सास-ससुर व तीन ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पति अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। मृतका अपने पांच भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। मृतका को एक पुत्री दुर्गा कुमारी व दो पुत्र अंकित कुमार एवं आठ माह का पुत्र गोद में है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका की मां उमरी उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल हाल है।