Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- RBI ने जारी कर दी सबसे बडी चेतावनी, जान लें कहीं बिगड ना जाये आपका बजट - April 23, 2024
- आंधी-बारिश से आफत, चार मंजिला घर के छत की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिरी - April 23, 2024
- चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट, दाम देख झूमे लोग - April 23, 2024
मुजफ्फरनगर। शासन ने चरथावल ब्लॉक के बीडीओ (ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर) रणवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। सहारनपुर में तैनाती के दौरान हुई विधायक एवं मंत्री बृजेश सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद उन्हें लखनऊ मुख्यालय में संबद्ध किया गया है।
सीडीओ आलोक कुमार यादव ने चरथावल बीडीओ के निलंबन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में रणवीर सिंह देवबंद ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति के बाद रणवीर सिंह देवबंद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आ गए थे।
बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उनकी कार्यप्रणाली से उस समय विधायक (अब मंत्री) बृजेश सिंह नाराज थे और उनकी शिकायत लखनऊ में उच्चाधिकारियों से की थी।