बिहार में अगले तीन दिन ठंड पर ब्रेक, जानिए कब से होगी कोहरे की एंट्री

Break on cold for next three days in Bihar, know from when fog will enter
Break on cold for next three days in Bihar, know from when fog will enter
इस खबर को शेयर करें

पटना : बिहार में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। गया दो दिनों से प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। गया का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अररिया 31.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। कई जिलों में जहां तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं कई जिलों में पारा कमोवेश अपने पूर्व की भांति बना हुआ है। सात जिलों में तापमान में गिरावट और 14 जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है।

इस सप्ताह दिखेगा बदलाव
पटना अनिसाबाद स्थित मौसम विभाग कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पछुआ हवा की वजह से मौसम में बदलाव का क्रम अभी जारी नहीं होगा। अगले तीन से चार दिनों तक ठंड में बढ़ोतरी नहीं होगी। चार दिनों के बाद मौसम अचानक करवट लेगा। जिसमें ठंड में बढ़ोतरी के साथ कोहरे का आगमन होगा। विभाग के मुताबिक दिसंबर का महीना कोहरे की एंट्री लेकर आया है। बहुत जल्द कोहरे का प्रभाव दिखने लगेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गया का 10.8, भागलपुर का 15.6, पूर्णिया का 14.8, और पश्चिमी चंपारण का 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, छपरा का 17.1, सुपौल का 17.6, और अररिया का 18.2 और रोहतास का 12.5, पूर्वी चंपारण का 14.5, शेखपुरा का 14.7 और जमुई का 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी पटना के अलावा पूर्णिया, फारबिसगंज, बांका, जमुई और शेखपुरा के अलावा भागलुप के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। बाकी जिलों में मौसम की स्थिति सामान्य है। जैसी हल्की ठंड होनी चाहिए, उस तरह का मौसम बना हुआ है।

बच्चे रहें सावधान
राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य शहरों में सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें कोल्ड कफ की शिकायत हो रही है। शाम में ठंड अचानक बढ़ जाने से लोग बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक एक दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी। लोगों को सावधान रहना होगा। राजधानी पटना के विभिन्न अस्पतालों में सेवा देने वाली डॉ. सरिता सिन्हा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहना होगा। इस दौरान ठंड से प्रभावित होने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए गर्म कपड़े जरूर पहनें। ग्रामीण इलाके के लोगों को और भी सावधान रहने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुताबिक यदि आवश्यक कार्य न हो, तो घर से बाहर नहीं निकलने से बचें।