
- गणतंत्र दिवस पर CM बघेल ने दी 12 बड़ी सौगातें, देखे विस्तार से - January 26, 2023
- कभी नरम तो कभी गरम! नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को दी ये नसीहत - January 26, 2023
- इस खिलाड़ी ने क्रिकेट बोर्ड को लगवा दिया अरबों रुपये का चूना, खेल जगत में मचा बवाल! - January 26, 2023
हिसार: हरियाणा के हिसार शहर के एक सेक्टर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला एक युवक बुधवार सुबह 16 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। रात को युवक की पत्नी को घटना का पता चला तो सदमे से उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह महिला का शव झुग्गी में ही मिला। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
यूपी के बदायूं की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी तीन साल पहले यूपी के बदायूं एरिया में रहने वाले युवक के साथ की थी। काम की तलाश में बेटी-दामाद हिसार आ गए और सेक्टर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने लगे। वह भी अपने बच्चों के साथ सेक्टर के दूसरी तरफ बनी झोपड़ी में रहती है। बड़ी बेटी कुछ दिन से बीमार चल रही थी तो बुधवार सुबह दामाद बेटी को उसके पास छोड़कर चला गया। बाद में दामाद छोटी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।
अपने स्तर पर तलाश के बाद इस बारे में शहर थाना पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह जब बड़ी बेटी को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सदमे की वजह से बेटी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।