एक बार फिर सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है 1 तोला सोना की कीमत

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। देश में इन दिनों सोने के दाम (Gold Price) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार की कीमतों के आधार पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिला था। लेकिन इस बीच आज यानी 23 जनवरी को 2022 को एक बार फिर इसमें मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन के मुकाबले आज सोने के भाव में 100 रुपए की कमी आई है। कीमतों में हो रहे लगातार उतार और चढ़ाव के बाद आइए जानते है कि शहरों में सोने और चांदी का ताजा भाव क्या है?

22 कैरेट सोने का दाम

भारतीय सर्राफा बाजार के आधार पर बीते दिन 22 कैरेट की शुध्दता वाले सोने का बाजार 47 हजार 800 पर बंद हुआ था। वहीं आज यानी 23 जनवरी को इसकी कीमत में 100 रुपए की कमी देखने को मिली है। जिसके साथ ही यह कीमत खिसककर 47 हजार 790 रुपए आ गई है।
1 ग्राम सोने की कीमत, 4 हजार 779 रुपए
8 ग्राम सोने की कीमत, 38 हजार 232 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत, 47 हजार 790 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत, 4 लाख 77 हजार 900 रुपए

24 कैरेट सोने की कीमत

बीते दिन 24 कैरेट की शुध्दता वाले सोने का बाजार 52 हजार 100 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं आज यानी 23 जनवरी को 24 कैरेट सोने में 100 रुपए की कमी के साथ 52 हजार 90 रुपए पर बाजार खुला।
1 ग्राम सोने की कीमत, 5 हजार 209 रुपए
8 ग्राम सोने की कीमत, 41 हजार 672 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत, 52 हजार 90 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत, 5 लाख 20 हजार 900 रुपए

देश के प्रमुख नगरों में आज सोने का भाव

आपको बता दें कि सोने की कीमत में मामूली गिरावट के बाद अब देश के महानगरों में इसकी कीमत इस प्रकार है- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 52 हजार 90 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 50 हजार 40 रुपए प्रति 10 ग्राम तो वहीं कोलकाता में 50 हजार 390 रुपए है। अगर बात करें आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां 10 ग्राम सोने का दाम 49 हजार 520 रुपए है।

यहां देखें कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना