
- अभी अभीः मणिपुर में हालात बेकाबू, पुलिस स्टेशनों, अदालतों पर भीड़ का हमला, सुरक्षा बलों ने… - September 21, 2023
- खालिस्तानी सुक्खा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासाः सिर में मारी 9 गोलियां, तरबूज की तरह फटी खोपडी, सामने आई ये वजह - September 21, 2023
- उर्फी ने मचा दिया बवाल, पहनी ऐसी ड्रेस, दिखा बैठी छिपाने वाली चीज, क्लिक करके देंखे - September 21, 2023
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिकार और रणनीतिकार माना जाता है। अपनी चतुर बुद्धि से उन्होंने बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाया था। उनकी नीतियां आज के समय में काफी प्रासंगिक होती हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई बातें बताई हैं। अर्थशास्त्री चाणकय ने न केवल धन संबंधी बातें बताई हैं, बल्कि गृहस्थ जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें भी साझा की हैं।
प्यार में अक्सर लोग दूसरी चीजों को नजरंदाज कर देते हैं। इसी वजह से लोग कहते हैं कि प्रेम में लोग कुछ सोचते-समझते नहीं हैं। हालांकि, जीवन साथी चुनते समय जानकार पुरुषों और महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीति पुस्तक में उन प्रकार की स्त्रियों के बारे में बताया है जिनसे शादी करने के बाद पुरुष कभी निराश नहीं रहेंगे।
जो आपसे करती हो भरपूर प्यार: आचार्य चाणक्य के मुताबिक पुरुष को उस स्त्री का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए जो उससे अत्यंत प्रेम करती हो और उसकी परवाह करती हो। कौटिल्य के मुताबिक ऐसी स्त्री के साथ बेशक भविष्य में लड़ाई क्यों न हो, मगर अपने प्रेम भाव से वो सभी कलहों को सुलझाने में कामयाब हो जाती हैं। उनके मुताबिक ये स्त्री जीवन को खुशनुमा बना देती हैं।
जो सिर्फ चाहती हो आपसे शादी करना: चाणक्य कहते हैं कि सदैव पुरुषों को उसी स्त्री से शादी करनी चाहिए जो उससे शादी करना चाहती हो। जिस युवती पर दबाव डालकर या जोर-जबरदस्ती से उसकी शादी कराई जा रही हो, उससे शादी न करें। हो सकता है कि ये स्त्री पहले से ही किसी और के प्रेम में पड़ी हों, ऐसे में उनके दिल में कभी भी अपने पति के लिए स्थान नहीं बन पाएगा और वो पूरे मन से आपको नहीं अपना पाएंगी। ऐसे में किसी स्त्री से उसकी मर्जी जानकर ही शादी करें।
बाहरी खूबसूरती से ज्यादा आंतरिक सुंदरता को माने: लोग हमेशा बाहरी खूबसूरती पर जोर देते हैं, मगर चाणक्य कहते हैं कि आप खुद चाहे कितने भी सुंदर हों, अपने लिए ऐसी स्त्री का चुनाव करें जो आपके स्वभाव को अधिक अहमियत देती हो। आचार्य कहते हैं कि एक उम्र के बाद चेहरे की सुंदरता बेशक फीकी पड़ जाए, लेकिन स्वभाव हमेशा एक जैसा ही होता है।