
- हिमाचल में आपदा के बीच CM सुक्खू की मां ने पेश की मिसाल, राहत कोष में दान किए इतने रुपये - September 22, 2023
- दिल्ली सरकार देगी हिमाचल का साथ, राहत कोष से दिए जाएंगे 10 करोड़ रुपये - September 22, 2023
- बिहार में हर दिन 300 स्कूलों की होगी जांच, केके पाठक का नया आदेश - September 22, 2023
देहरादून। उत्तराखंड में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी व जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व का भारत नेतृत्व करेगा। इस संकल्प के साथ विकास को नई ऊंचाई देने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।