Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- RBI ने जारी कर दी सबसे बडी चेतावनी, जान लें कहीं बिगड ना जाये आपका बजट - April 23, 2024
- आंधी-बारिश से आफत, चार मंजिला घर के छत की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिरी - April 23, 2024
- चारों खाने चित हुआ सोना! कीमतों में आई रेकॉर्ड गिरावट, दाम देख झूमे लोग - April 23, 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में चीतों को लाया जा रहा है। मुझे आशा है कि वे यहां जीवित रहेंगे। यह अच्छा है कि लोग चीतों को देख पाएंगे। दरअसल, चीतों को 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से भारत लाया जाएगा।
भाजपा के बयान ‘छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चलने की आवश्यक्ता है’ पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी स्थिति तो नहीं है। भाजपा के लोग यहां प्रदर्शन के नाम पर सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे और पुलिस ने जिस धैर्य का परिचय दिया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।