
- छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी - September 21, 2023
- प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ का दौरा, महिलाओं के साथ सुवा नृत्य में लिया हिस्सा - September 21, 2023
- पहले बीबी-बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, मध्यप्रदेश में चार शव मिलने से मचा हड़कंप - September 21, 2023
मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी जिले में भी नदी-नाले उफान पर हैं। हालात यह हो गए हैं कि अब नदियों से निकलकर मगरमच्छों ने कॉलोनियों को अपना डेरा बना लिया है। जिले की एक कॉलोनी में ऐसा ही देखने को मिल है। भारी बारिश के चलते 12 फुट का मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आया, जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों के अंदर कैद हो गए।
ऐसा ही नजारा शहर की दो कॉलोनियों में देखने को मिला है। कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और उसके बाद वनविभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। इसके बाद जाल बिछाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।
दरअसल बीती रात शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शहर के नदी और नाले पूरी तरह उफान पर हैं। हालात यह हो चुके हैं कि शहर की दर्जनों भर कॉलोनियां ऐसी हैं जो पानी से पूरी तरह लबालब हो चुकी हैं। इसी के चलते नदी और नालों में बड़े मगरमच्छ अब कॉलोनियों तक पहुंच गए हैं।
शहर की तीन कॉलोनियों में बड़े मगरमच्छ मिलने से दहशत का माहौल है। मगरमच्छों की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम कालोनियों में रेस्क्यू कर रही है और अभी तक कॉलोनियों में 3 बड़े मगरमच्छ पाए गए हैं जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है।