बिहार में मौत का डांस, एक युवक बना निवाला; नीतीश सरकार की चेतावनी के बावजूद हर्ष फायरिंग

Dance of death in Bihar, a young man became a morsel; Harsh firing despite Nitish government's warning
Dance of death in Bihar, a young man became a morsel; Harsh firing despite Nitish government's warning
इस खबर को शेयर करें

भोजपुर: बिहार में हर्ष फायरिंग गैरकानूनी है। कड़ी कार्रवाई नहीं होने से शादी जैसे खुशनुमा माहौल में भी गोली चलाई जाती है। सरकार ने दो दिन पहले इसे लेकर कड़ी चेतावनी दी गई थी। लेकिन घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा मामला भोजपुर से है जहां हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। उसकी मौत के बाद शादी समारोह में मातम छा गया। आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

मृतक की पहचान हो गई है। उसका नाम दिनेश कुमार यादव था। वह संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला निवासी विंदेश्वरी यादव का पुत्र था। युवा पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है। मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के चैता टोला गांव की है। चैता टोला गांव निवासी बिंदा यादव की पुत्री की शादी थी। दरवाजा लगाने के लिए बाराती जुलूस की शक्ल में जा रही थी। रास्ते में युवक बैंड बाजा पर डांस कर रहे थे। बारात में नाच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। इसी क्रम में किसी ने गोली चला दी। चली गोली में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। ग्रामिणों ने संदेश थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर आवश्यक छानबीन के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए मृतक के डेड बॉडी को आरा सदर अस्पताल भेजा। संदेश थाना पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कुछ पहले ही पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को हर्ष फायरिंग के लिए सचेत किया था। इसे आपराधिक एक्ट बताते हुए पूरा डाटा तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग जारी है। गुरुवार को छपरा में हुई हर्ष फायरिंग में भोजपूरी सिंगर निशा उपाध्याय को गोली लग गई। कई डांसर लड़कियों की मौत भी हर्ष फायरिंग में हो चुकी है।