
- कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार! इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, अगले 48 घंटों में… - December 10, 2023
- अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच दूरियां! बिग बी ने उठाया ये सख्त कदम - December 10, 2023
- मुजफ्फरनगर में झांसी की रानी चौक पर चलती स्कूटी अचानक आग के गोले में बदली, मचा हडकंप - December 10, 2023
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस अड्डे के पास थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक अधेड़ का शव मिला, जबकि दूसरे अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। इसकी शिनाख्त पंजाब के मोहाली निवासी के रूप में हुई है। एक मृतक के जहर खुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
दोपहर में लोगों ने रोडवेज बस अड्डे के सामने गली में एक लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़े देखा तो यह सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर जानकारी की। पुलिस का कहना है कि मृतक मैले कुचले कपड़े पहने था। संभवत: बीमारी से उसकी मौत हुई है। इसके अलावा रोडवेज अड्डे से प्रकाश चौक के बीच लगभग 53 वर्षीय अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास में एक बैग व थैला भी पड़ा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ को जहर खुरानी गिरोह का शिकार होना माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक अधेड़ की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से पंजाब के मोहाली क्षेत्र के गांव फतहपुर निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह धान काटने की कंबाइन मशीन को मध्य प्रदेश छोड़कर बस से मुजफ्फरनगर पहुंचा था। दूसरे मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।