
- यूपी में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी - September 22, 2023
- यूपी पुलिस कांस्टेबल के इन पदों के लिए परीक्षा की तारीख तय, गलती की तो चयन प्रक्रिया से हो जाएंगे बाहर! - September 22, 2023
- योगी सरकार ने पशुपालकों को दिया बड़ा तोहफा, 18 जिलों में मिलेगी 80,000 रुपये तक की सब्सिडी. - September 22, 2023
गाजियाबाद। सेना भर्ती से जुड़ी अग्निपथ स्कीम के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आज सड़क पर उतर आया है। मेरठ में भाकियू यानी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और युवक कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं। बुलंदशहर में काला आम चौराहा पर भाकियू महिला विंग की पदाधिकारियों ने सीओ को ज्ञापन दिया। अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की गई।
मेरठ में पुलिस से नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट में डीएम आवास के बाहर कार्यकर्ता जमीन पर ही धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि मोदी सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सहारनपुर में भी किसान कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं।
वाराणसी में संयुक्त किसान मोर्चा के धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम नहीं है।
गौतमबुद्ध नगर में DM कार्यालय पर SKM और भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।
सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।
मुख्यालयों पर किसान और सेना की तैयारी करने वाले युवक पहुंच रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपना है।
आर्मी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज से शुरू हो रही है।
बुलंदशहर में DM कार्यालय के सामने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। पुलिस ने फिलहाल इन्हें गेट के बाहर ही रोक लिया है।
बुलंदशहर में DM कार्यालय के सामने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। पुलिस ने फिलहाल इन्हें गेट के बाहर ही रोक लिया है।
SKM ने कृषि बिल का विरोध किया, मिशन यूपी भी चलाया
यह वही संयुक्त किसान मोर्चा है, जिसने कृषि बिल को लेकर 13 महीने दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन किया और बिल वापस कराए। इस आंदोलन के बाद SKM ने भाजपा के खिलाफ ‘मिशन यूपी’ और ’मिशन उत्तराखंड’ चलाया। हालांकि नतीजे उलट आए और दोनों राज्यों में भाजपा की जीत हुई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी कांड को भी जोर-शोर से उठाया। मंत्री का बेटा आशीष मिश्र अभी जेल में है।
भाकियू टिकैत की तैयारी पूरी
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भतीजे गौरव टिकैत ने बताया, ’24 जून के प्रोटेस्ट की तैयारी पूरी है। सभी जनपद और तहसील मुख्यालयों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन होगा। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। अग्निपथ योजना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।’