
- मुजफ्फरनगर के तालाब से निकला आया इतना बडा मगरमच्छ, देखने उमड़ा पूरा इलाका - August 14, 2022
- मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में सहमती से निपटे 2.4 लाख मुकदमे - August 14, 2022
- मुजफ्फरनगर में दुकान में घुसे चोर, सीमेंट-सरिये की दुकान से 7 लाख रुपए चोरी - August 14, 2022
आजमगढ़. देश की 3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भी 23 जून को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे। रामपुर में आजम खान के प्रतिष्ठित, तो वहीं आजमगढ़ में अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। आजमगढ़ से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
आज सुबह जैसे ही आजमगढ़ में वोटों की गिनती शुरू हुई, उसी दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल स्ट्रांग रूम में जाने को लेकर धर्मेंद्र यादव की पुलिस से बहस हो गई। धर्मेंद्र यादव जिस गेट से स्ट्रांग रूम में जाना चाहते थे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और दूसरे रास्ते से आने को कहा। इस पर धर्मेंद्र यादव भड़क गए।