हरियाणा में गाना बदलवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

इस खबर को शेयर करें

करनाल: करनाल जिले में मंगलवार रात कल्हेड़ी गांव में शादी समारोह चल रहा था। जिस दौरान डीजे पर नाचते युवक ने गाना बदलवा दिया जिसके बाद वहां नाच रहे लोगों में झगड़ा हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर ईंट बरसाने लगे। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिन्हें इलाद के लिए घरौंडा सीएससी केंद्र ले जाया गया। जिनमें से एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और दूसरी टीम अस्पताल में अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायलों को देखने आई। डॉक्टर ने बताया कि पथराव में घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में लाया गया है जिनमें एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो व्यक्ति घायल है। वहीं एक घायल को करनाल रेफर किया गया है।