मुजफ्फरनगर में परेशान होकर महिला ने कर दिया ऐसा कांड, हिल गया इलाका

Disturbed in Muzaffarnagar, the woman committed such a scandal, the area was shaken
Disturbed in Muzaffarnagar, the woman committed such a scandal, the area was shaken
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। बुधवार को 6 माह की विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के ससुराल वालों ने एक युवक तथा उसके 2 साथियों पर विवाहिता को फोन पर परेशान करने तथा पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों पर विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

महिला की खुदकुशी पर स्वजन ने किया हंगामा

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला जनकपुरी निवासी विवाहित महिला पूजा पत्नी दीपक कें आत्महत्या की सूचना पर हड़कम्प मच गया। नागरिकों की सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुची। इसी बीच मृतका के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने हंगामा किया तो थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने परिजनो एवं नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका पूजा नाम की महिला ने बुधवार को ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नामजद तहरीर देकर 3 युवकों पर कार्रवाई की मांग

इस मामले में पूजा के पिता सुभाष ने कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 22 वर्षीया पुत्री पूजा की शादी 23 अप्रैल 2022 को दीपक पुत्र विनोद निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर के साथ की थी। पूजा को उसका पति दीपक और अन्य ससुराल वाले हंसी खुशी रख रहे थे। सुभाष ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री पूजा को शादी से पूर्व एक लड़का सोनू पुत्र मलकानन्द निवासी ग्राम नाला थाना कांधला जनपद शामली अपने दो दोस्त विजयपाल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम काजीखेडा थाना तितावी और राहुल निवासी ग्राम सिसौली थाना भौराकलां मिलकर परेशान कर रहे थे। इसी कारण पूजा की शादी कर दी गयी थी। लेकिन शादी के बाद भी इन युवकों ने पूजा को परेशान करना बंद नहीं किया, इनके द्वारा पूजा को और उसके पति को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी। इन लड़कों की हरकतों से पूजा काफी डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सुभाष ने बताया कि इन युवकों ने कुछ दिन पूर्व उनके घर पर फायरिंग कर डराने का प्रयास भी किया था। इन तीनों युवकों ने पूजा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया और इसी कारण पूजा ने आत्महत्या कर ली। सुभाष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।