दही के साथ बिल्कुल भी न खाएं ये 5 चीजें, स्किन और पेट के लिए हैं सबसे बड़े दुश्मन

Do not eat these 5 things with curd at all, they are the biggest enemies for skin and stomach
Do not eat these 5 things with curd at all, they are the biggest enemies for skin and stomach
इस खबर को शेयर करें

Bad Combination With Curd: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के डाइट में विभिन्न रहने के ड्रिंक्स और फूड्स शामिल करते है। इन्हीं में से एक है दही। ये न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाता है। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। गर्मियों के मौसम में लंच के साथ एक कटोरी दही खाने हड्डियां मजबूत होने के साथ कई बीमारियां भी दूर रहती है, लेकिन कई बार दही का सेवन ऐसी चीजों के कारण कर लेते हैं कि फायदा की जगह नुकसान का कारण बन जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन करने के कुछ नियम बताए गए है जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिनके साथ दही का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इन चीजों के साथ न करें दही का सेवन
दही और फल
आयुर्वेद के अनुसार, दही का सेवन फलों के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र के साथ-साथ आंतों पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही इसके कारण गैस, एसिडिटी, एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही और मछली
मछली के साथ दही खाने से बिल्कुल ही बचना चाहिए, क्योंकि दोनों ही प्रोटीन से भरे होते हैं। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन शरीर में विषाक्त तत्वों की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। जिसके कारण पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

दही और ऑयली चीजें
आयुर्वेद के अनुसार, दगही को ऑयली चीजें जैसे कि पराठे, भटूरे या पूरी जैसे चीजों के साथ खाते साथ खाते हैं, तो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और दिन भर आलस्य सा महसूस होता रहता है।

दही और आम
आम को गर्म प्रकृति के लिए जाना जाता है और दही को ठंडी प्रकृति का माना जाता है। ऐसे में दोनों को जब मिलता है, तो पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। इसके साथ ही शरीर में अधिक मात्रा में विषाक्त तत्व बनने लगते हैं। इसके साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

दही और प्याज
आम की तरह की प्याज की तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में जब दोनों को एक साथ मिलाकर खाते हैं, तो स्किन एलर्जी जैसे चकत्ते, एक्जिमा या फिर सोरायसिस की समस्या हो सकती है।