- अभी अभी: पटना के होटल में लगी भीषण आग, अब तक छह की मौत - April 25, 2024
- मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल, अब बिहार में तेजस्वी यादव से करेंगे दो-दो हाथ - April 25, 2024
- हरियाणा में कांपी धरती, घरो से निकले लोग, जाने कहां कितना असर - April 25, 2024
करनाल: तीन दिन से लू और गर्मी झेल रहे हरियाणा के लोगों को आज से कुछ राहत की उम्मीद है। आगे का पूरा सप्ताह मौसम बदला रहने वाला हे। नौ तपा की शुरुआत भी बूंदाबांदी सरीखे माहौल में होगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान जहां 45 डिग्री से पार चल रहा है। अब बदले मौसम के बाद तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की आएगी। इससे लोगों को तन को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। 25 मई के बाद कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार भी बन रहे हैं। बूंदाबांदी का यह बदलाव वाला मौसम अब पूरा महीना रहने वाला है।
इसके लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिलों के लिए IMD की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ अलग अलग क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 मई तक हरियाणा में बारिश संबंधी गतिविधियां चलेंगी।